Varanasi News: महंत अवैद्यनाथ की मनाई गई पुण्यतिथि
वाराणसी, सितम्बर 20 -- Varanasi News: वाराणसी। विश्व हिन्दू महासंघ (भारत) काशी संभाग की ओर से सामनेघाट स्थित स्वामी नारायणानन्द तीर्थ विद्यालय में महंत अवैद्यनाथ महाराज की 12 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 400 बटुक विद्यार्थियों ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। प्राचार्य महंत महाराज ने अतिथियों को माल्यार्पण व अंगवस्त्रम प्रदान कर स्वागत और अभिनन्दन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महंत ने सनातन धर्म के उत्थान, सांस्कृतिक जागरण, सामाजिक समरसता के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। वे वर्ष 1984 में गठित श्री राम जन्म भूमि मुक्ति यज्ञ समिति के अध्यक्ष रहे। उनके नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर आन्दोलन को मजबूत दिशा मिली। इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.