वाराणसी, अगस्त 19 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में मंगलवार को इलाज के दौरान मरीज की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परजिनों ने डॉक्टर पर पैसा लेने का भी आरोप लगाया है। रेणुकूट निवासी रीना मिश्रा के पति नागेंद्र मिश्रा को पैर में गंभीर संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टर की लापरवाही से उनकी हालत बिगड़ी और बाद में मौत हो गई। रीना मिश्रा ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने ऑपरेशन की बात कहकर उनसे सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। यह भी पढ़ें- Orai News: आरोप, इंजेक्शन लगने के दो मिनट बाद पिता ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा बाद में उसी कागज पर मरीज की हालत बिगड़ने या मौत की स्थिति में जिम्मेदारी परिजनों की होने स...