Varanasi News: मतदाता सूची में डुप्लीकेट की जांच की मांग
वाराणसी, अगस्त 25 -- Varanasi News: वाराणसी। मतदाता सूची में डुप्लीकेट एवं समान विवरण वाले मतदाताओं की जांच की मांग के समर्थन में सोमवार को प्रतिनिधिमंडल डीएम सत्येंद्र कुमार से मिला। रजत वाल्मीकि के नेतृत्व में कलक्ट्रेट भवन पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्हें बताया गया कि सूची में कुछ ऐसे मतदाता हैं, जिनकी प्रविष्टियां डुप्लीकेट अथवा समान विवरण वाली हैं। इन प्रविष्टियों की स्थलीय जांच कराकर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए। प्रतिनिधिमंडल में विवेक जोसेफ, अमन यादव, अंकित यादव, साहिल खान, सलीम खान शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.