वाराणसी, अक्टूबर 19 -- Varanasi News: वाराणसी। पुलिस उपायुक्त (वरुणा जोन) राजेश कुमार पांडेय ने अपर आयुक्त (सिविल) आलोक वर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त (चुनाव सेल) शुभम सिंह के साथ सोमवार को खंड शिक्षक एवं खंड स्नातक निर्वाचन की तैयारियों के मद्देनजर पहड़िया मंडी स्थित मतपेटिका स्थलों एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण बिन्दुओं का जायजा लिया और आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...