Varanasi News: मजबूत शोध और ड्राफ्टिंग बनाती है सफल अधिवक्ता : प्रदीप राय
वाराणसी, अक्टूबर 24 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और बीएचयू विधि संकाय के पूर्व छात्र प्रदीप राय ने शनिवार को विधि छात्रों को सफलता के मंत्र दिए। विशेष व्याख्यान के दौरान उन्होंने छात्रों को वाद और कानूनी पेशे में सफल कॅरियर बनाने की चुनौतियां साझा कीं और मार्गदर्शन दिया। बीएचयू की आईपीसीपी की तरफ से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। प्रदीप राय ने कहा कि सफल कॅरियर बनाने में धैर्य, पेशेवर ईमानदारी, लगन और मजबूत कानूनी समझ जरूरी है। बताया कि मजबूत शोध और ड्राफ्टिंग कौशल, अदालत में अनुशासन और निरंतर सीखना ही आपको एक सफल अधिवक्ता बना सकता है। छात्रों को अकादमिक अध्ययन और पेशेवर अभ्यास के बीच की खाई को पाटने के लिए व्यावहारिक दृष्टिकोण प्रदान किया और उन्हें अपने कॅरियर के प्रति समर्पण, आत्मव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.