Varanasi News: मजदूरों से गाली-गलौज और मारपीट, दो पर केस
वाराणसी, नवम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी। वरुणा पुल पर मलबा उठाने के दौरान विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में रमेश गौतम की तहरीर पर कैंट पुलिस ने हिमांशु यादव और सूरज पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रमेश गौतम के अनुसार, वह मूलरूप से जौनपुर जिले के शाहगंज क्षेत्र के ग्राम बहरीपुर का निवासी है और वर्तमान में महेशपुर, शिवपुर में रहता है। गत 2 नवंबर की सुबह वरुणा पुल पर मजदूरों के साथ मलबा उठा रहा था। इसी दौरान हिमांशु यादव और सूरज पटेल पहुंचे और नशे में मजदूरों के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। अपने वाहन से कुचलने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.