Varanasi News: मकान पर गिरे बांस हटाने के लिए जिलाधिकारी से गुहार, चार पर मुकदमा दर्ज
वाराणसी, जुलाई 7 -- Varanasi News: मिर्जामुराद। क्षेत्र के गुड़िया गांव में मकान पर गिरे बांस को हटाने को लेकर हुए विवाद के मामले में जिलाधिकारी के निर्देश पर मिर्जामुराद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुड़िया गांव निवासी शिवपूजन दूबे ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि हाल ही में आई तेज आंधी के दौरान पड़ोसी की बांस की कोठी उनके मकान पर गिर गई थी। आरोप है कि जब उन्होंने गिरे हुए बांस को हटाने का प्रयास किया तो गांव के लालबहादुर, राहुल दुबे, विशाल और करन ने विरोध करते हुए उन्हें धमकी दी तथा बांस हटाने नहीं दिया।पीड़ित का कहना है कि संबंधित भूमि एवं बांस के विवाद में दीवानी न्यायालय का आदेश उनके पक्ष में है। इसके बावजूद न्यायालय के आदेश का पालन नहीं कराया जा रहा है। उन्हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.