वाराणसी, जुलाई 4 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पीएसी के एक सिपाही की कार्बाइन से अचानक गोली चल गई। गोली सड़क पर लगने से गिट्टियां छिटककर पास में मौजूद दो दुकानदारों और एक अन्य व्यक्ति को लग गईं, जिससे तीनों घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार निक्की गुप्ता, रामबाबू और विकास यादव के हाथ और पैर में हल्की चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर है। यह भी पढ़ें- काशी विश्वनाथ मंदिर गेट पर सिपाही की कार्बाइन से अचानक चली गोली, 3 जख्मी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली चलने की आवाज सुनते ही मंदिर परिसर और आसपास मौजूद लोगों में कुछ ...