Varanasi News: मंदिर की जमीन पर कब्जे के विरोध में प्रदर्शन
वाराणसी, सितम्बर 11 -- Varanasi News: वाराणसी। दौलतपुर रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी में मंदिर की जमीन पर कथित कब्जे के विरोध में शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने जाम लगा कर प्रदर्शन किया। लोगों ने लालपुर-पांडेयपुर पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं करने और आरोपी से मिलीभगत का आरोप लगाया। जाम के कारण वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार सरोज ने आगामी थाना दिवस पर बुलाकर निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ। दौलतपुर उसरा के बाशिंदों के अनुसार वे वर्षों से श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। आरोप है कि मंदिर के आसपास बने मकानों में रहने वाले कुछ लोगों ने मंदिर की ओर खिड़की और दरवाजे खोलकर जमीन पर कब्जे का प्रयास किया है। यह भी आरोप लगाया कि मंदिर की ओर सीवर का गंदा पानी बहाया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.