वाराणसी, अक्टूबर 6 -- Varanasi News: वाराणसी। चोलापुर थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मंगलसूत्र लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र, 315 बोर का अवैध तमंचा, कारतूस, 200 रुपये नगद और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। यह जानकारी डीसीपी वरुणा जोन राजेश पांडेय और एडीसीपी लिपि नगायच ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में दी। पुलिस के अनुसार तीन अक्तूबर को एक महिला ने चोलापुर थाने में तहरीर देकर बताया था कि इलाज कराने के बाद घर लौटते समय बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उसका मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गए।इसी क्रम में पुलिस को मुखबिर से आरोपियों के संबंध में सूचना मिली। टीम ने छह अक्तूबर की रात करीब 12:15 बजे पलहीपट्टी स्थित बाबा ढाबा फैमिली रेस्टोरेंट से बाबतपुर जाने वाले मार्ग पर घेर...