Varanasi News: भैंस को बचाने गया पशुपालक ट्रेन से कटा
वाराणसी, अगस्त 29 -- Varanasi News: रामेश्वर (वाराणसी), संवाद। जंसा थाना क्षेत्र के सजोई गांव में शुक्रवार देर शाम भैंस को ट्रेन से बचाने के चक्कर में पशुपालक खुद चपेट में आ गया। मौके पर ही पशुपालक और भैंस की मौत हो गई। गांव के 62 वर्षीय रामसागर राजभर रेलवे ट्रैक किनारे भैंस चरा रहे थे। तभी वाराणसी से भदोही की तरफ जा रही ट्रेन की आवाज आई तो वह पहुंचे। देखा कि एक भैंस ट्रैक पर जा पहुंची है। रामसागर ने भैंस को बचाने का प्रयास किया। इतने में ट्रेन आ गई और वह भैंस सहित ट्रेन की चपेट में आ गए। रामसागर और भैंस की चिथड़े उड़ गए। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: भैंस को नदी पार कराते समय वृद्ध डूबा, मौत मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। राम सागर की पत्नी मुन्नी देवी रो-रोकर बेहाल हैं। रामसागर को दो बेटे हैं। थानाध्यक्ष सत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.