वाराणसी, नवम्बर 22 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। अंडरग्राउंड केबल डालने के लिए खोदी गईं सड़कों की मरम्मत न होने के लिए बिजली विभाग ने नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया है। उसका कहना है कि उसने उसे 16 करोड़ रुपये का भुगतान बहुत पहले ही कर दिया। फिर भी उसकी काम करने की रफ्तार बेहद धीमी है। नतीजा, इतने दिनों में 30 में सिर्फ पांच किमी सड़क बन सकी, बाकी 25 किमी आज भी ऊबड़-खाबड़ और गड्ढों से भरी पड़ी है। दावा है कि काम पूरा होने की सूचना उसने कई बार उसे दी। बावजूद इसके वह मंथर गति से चल रहा है। सवाल यह नहीं कि शहर की प्रमुख सड़कों की दुर्दशा के लिए नगर निगम दोषी है या बिजली विभाग? काबिलेगौर मसला यह है कि आखिर यहां की जनता कब तक दोनों विभागों की 'चक्की' में पिसती रहेगी? आरडीएसएस योजना के तहत अंडरग्राउंड केबल बिछाने का टेंडर एल ऐंड टी ...