वाराणसी, सितम्बर 9 -- Varanasi News: वाराणसी। भारत विकास परिषद, काशी शाखा की ओर से 'उमंगोत्सव' का आयोजन महमूरगंज में हुआ। शाखा सदस्यों ने भोलेनाथ के जलाभिषेक, नाग पंचमी, हरियाली तीज, रक्षाबंधन, कजरी, जन्माष्टमी, हरितालिका तीज और गणेश चतुर्थी से जुड़े प्रसंगों को मंच पर साकार किया। प्रस्तुतियों में पर्वों से जुड़ी लोक मान्यताओं, परंपराओं और उत्सवधर्मिता की सुंदर झलक दिखी। महिलाओं ने एकल और सामूहिक कजरी गायन तथा नृत्य किया। कार्यक्रम का संयोजन अल्पना अग्रवाल, बरखा जैन, रोशनी अग्रवाल, विनीता़ अग्रवाल एवं शालिनी अग्रवाल ने किया। स्वागत सौरभ जैन ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...