वाराणसी, सितम्बर 26 -- Varanasi News: वाराणसी। भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते शनिवार को जिले में कक्षा एक से 12वीं तक की सभी कक्षाएं स्थगित रहेंगी। शुक्रवार की रात डीआईओएस और बीएसए की तरफ से संयुक्त आदेश जारी किया गया। आदेश सभी बोर्ड के स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। शनिवार को भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते लखनऊ, प्रयागराज सहित पड़ोसी जनपदों में भी अवकाश के आदेश जारी किए गए हैं। इस क्रम में जिलाधिकारी के निर्देश के बाद डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह और बीएसए भूपेंद्र सिंह ने यह आदेश जारी किया। सभी बोर्ड के राजकीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों को इस आदेश का अनुपालन कड़ाई से करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- यूपी में भीषण बारिश बनी आफत, 59 जिलों के लिए अलर्ट जारी, लखनऊ समेत इन जनपदों में स्कूल बंद साथ ही शिक्षकों, शिक्षाम...