वाराणसी, अक्टूबर 11 -- Varanasi News: वाराणसी। नवरात्र के पहले दिन भारद्वाजी टोला और दीवानगंज क्षेत्र में रविवार को पेयजल आपूर्ति न होने से लोगों को दिक्कत हुई। पेयजल आपूर्ति ठप होने से 300 से अधिक परिवारों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ी। इस वजह से इन परिवारों में नवरात्र के पूजन में भी बाधा आई। स्थानीय निवासी रुद्रेश पांडेय, प्रिया चौबे, रश्मि, आशुतोष पांडेय ने बताया कि पानी की आपूर्ति नहीं होने से खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जलकल विभाग में इसकी शिकायत की गई है। लोगों ने कहा कि इसकी शिकायत के लिए पार्षद बबलू शाह को कई बार फोन किया गया लेकिन फोन नहीं उठा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...