वाराणसी, अक्टूबर 27 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के सामाजिक विज्ञान संकाय के समाजशास्त्र विभाग में 30 अक्तूबर से 1 नवंबर तक 'जेंडर इन फ्लक्स : रीथिंकिंग इवोल्यूशन, इंटरसेक्शनैलिटी एंड न्यू होराइज़न्स इन इंडिया' विषयक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। संगोष्ठी में छह देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। 150 से ज्यादा शोध-पत्रों की प्रस्तुति के साथ संगोष्ठी में जेंडर के भारतीय और विऔपनिवेशिक दृष्टिकोणों पर मंथन किया जाएगा। मंगलवार को संगोष्ठी की संयोजक और समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. श्वेता प्रसाद ने आयोजन के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समकालीन सामाजिक विज्ञानों में जेंडर एक केंद्रीय अध्ययन-विषय के रूप में उभरा है। जेंडर को समझने के सैद्धांतिक ढांचे अब भी मुख्यतः यूरो-अमेरिकी बौद्धिक परंपराओं से प्रभावित हैं। यह स...