Varanasi News: भाग रहे पशु तस्करों की गाड़ी पलटी, एक धराया
वाराणसी, अक्टूबर 9 -- Varanasi News: रामेश्वर (वाराणसी), संवाद। जंसा थाना क्षेत्र के राखी नेवादा गांव में गुरुवार रात पिकअप पर आठ गोवंश लादकर तस्कर जा रहे थे। ग्रामीणों ने पीछा कर लिया। तस्करों का पिकअप प्राथमिक विद्यालय के पास गहरे गड्ढे में पलट गया। इस दौरान अंधेरे में दो तस्कर भाग गए। एक दबोच लिया गया। उसे पुलिस को सौंप दिया गया। उसके पास से एक खोखा मिला। पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात राखी नेवादा गांव के पास पिकअप पर आठ गोवंश लादकर तस्कर जा रहे थे। ग्रामीणों को पिकअप सवार संदिग्ध लगे। लोगों ने वाहन से पीछा कर लिया। भाग रहे आरोपियों की गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में पलट गई। इससे आठ गोवंश घायल हो गए और दो तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। एक पशु तस्कर शाहजहां अंसारी पकड़ा गया। वह चंदौली का निवासी है। उसकी जेब से एक खोखा मिला। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.