वाराणसी, अक्टूबर 23 -- Varanasi News: वाराणसी। आश्विन शुक्ल एकादशी, 22 अक्तूबर। शाम का वक्त और नाटी इमली का ऐतिहासिक मैदान। एक साथ 1008 डमरुओं की गूंज के बीच हर हर महादेव का घोष मुखर है। मैदान से लेकर चारों ओर बने भवनों की छतों तक लीलाप्रेमी ही नजर आ रहे हैं। श्रीचित्रकूट रामलीला समिति की रामलीला के अंतर्गत होने वाले भरत मिलाप के दर्शन को एक लाख से अधिक नर-नारियों और बच्चों की भीड़ जुट चुकी है। माहौल बता रहा है कि मौसम भले ही बदलता रहे, कभी धूप निकली रहे या चाहे घनघोर वर्षा हो, लीला प्रेमियों का मन नहीं बदलने वाला। गत वर्ष घनघोर वर्षा में भी लीला स्थल खचाखच भरा था और इस वर्ष तेज धूप में भी आस्थावानों का सैलाब उमड़ा। यह भी पढ़ें- Mau News: भरत मिलाप:गले मिले जब चारों भाई, नयनों से बही अश्रुधारनाटी इमली में भरत मिलाप का भव्य आयोजन शाम के ठीक...