वाराणसी, अगस्त 7 -- Varanasi News: वाराणसी। चेतगंज थाना पुलिस ने भदोही जिले से भटककर वाराणसी पहुंचे दो नाबालिग बच्चों को सकुशल उनके परिजनों से मिलाया। इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला के अनुसार गुरुवार को करीब 9 वर्ष और 11 वर्ष आयु के दो बच्चे, जो आपस में पड़ोसी हैं, बिना किसी को बताए अपने घर से निकलकर वाराणसी पहुंच गए थे। दोनों बच्चे अंधरा पुल क्षेत्र के पास घूमते हुए मिले। एक व्यक्ति उन्हें लेकर चेतगंज थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने बच्चों से पूछताछ की। बच्चों ने अपने माता-पिता का नाम बताया, जिसके आधार पर पुलिस ने थाना भदोही से संपर्क किया। भदोही पुलिस की मदद से बच्चों के परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद परिजन गुरुवार को चेतगंज थाने पहुंचे। सत्यापन और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों बच्चों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया ग...