वाराणसी, अगस्त 31 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। चौबेपुर के हड़ियाडीह ईंट भट्ठे पर मजदूर को पेड़ से बांधकर पीटकर हत्या करने के मामले में चोलापुर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी झारखंड के रांची के महुआडांड़ (विशुनपुर) निवासी आकाश विश्वकर्मा है। आकाश विश्वकर्मा भट्ठा मालिक अजय सिंह के यहां काम करता था। श्रमिक को पेड़ से बांधकर पिटाई के वीडियो में आकाश भी दिख रहा है। पिटाई के समय आकाश ने श्रमिक का हाथ पकड़ रखा था।

घटना का विवरण घटना में शामिल शिवदशा निवासी भट्ठा मालिक अजय सिंह और उसके दोस्त गरथौली के विशाल सिंह को पुलिस ने बीते गुरुवार को ही जेल भेज दिया था। बता दें कि गोसाईंपुर (चोलापुर) में बीते 21 अगस्त को एक मजदूर की लाश मिलने की घटना में बुधवार को नया खुलासा हुआ था। भट्ठा मालिक न...