वाराणसी, नवम्बर 6 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। धनतेरस के दिन देश दुनिया के लोगों ने काशी में स्वर्ण अन्नपूर्णा के दरबार में हाजिरी लगाई तो वहीं पीढ़ियों से बनारस में रहने वाल आस्थावानों ने दशाश्वमेध घाट स्थित शीतला माता मंदिर की ओर रुख किया। माता की गुफा शुक्रवार को आम भक्तों के लिए खोली गई। यहां साल में चार दिन बुढ़िया शीतला माता के दर्शन मिलते हैं। इस बार पांच दिनों तक दर्शन मिलेगा। शीतला मंदिर के महंत पं. शिवप्रसाद पांडेय लिंगिया महाराज ने दशाश्वमेध स्थित सप्तमात्रिका सिद्धपीठ बड़ी शीतला मंदिर के भूगर्भ में विराजमान श्रीदक्षिणी आदि शीतला बुढ़िया माई की विधान पूर्वक पूजा अर्चना की। यह भी पढ़ें- धनतेरस पर किसकी पूजा करें, कब जलाएं दीपक और कैसे करें पूजा? जानें पूरी विधि, 13 दीये जलाने का महत्व शीतला मंदिर में देवी अन्नपूर्णा...