वाराणसी, अगस्त 7 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाद। नरिया में बीते रविवार रात तीन मंजिला छत से संदिग्ध हाल में गिरे ब्लिंकिट के डिलीवरी बॉय 21 वर्षीय आदर्श कुमार की शुक्रवार को मौत हो गई। वहीं पिता अरुण गुप्ता की तहरीर पर अजय बंगाली, डब्लू पासी समेत चार अज्ञात पर गुरुवार देर रात हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। अब मौत के बाद धाराएं बदली जाएंगी। अरुण गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह बलिया के रहने वाले हैं। 15 साल से किराए का मकान लेकर वाराणसी में रहते हैं। इस समय नरिया में प्राइमरी स्कूल के पास किराए पर रहते थे। उनका आरोप है कि बीते रविवार की रात आरोपी उनके बेटे को नरिया स्थित जैन मंदिर के पीछे रंजीत विश्वकर्मा के मकान में पार्टी के लिए लेकर गए थे। रात 12 बजे आरोपियों ने बेटे आदर्श से विवाद कर लिया। इसके बाद जान से मारने...