Varanasi News: ब्रज बनेगा तुलसीघाट, कालिंदी अवतार में मां गंगा
वाराणसी, नवम्बर 13 -- तुलसीघाट पर नागनथैया लीला की तैयारियां Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। काशी का तुलसीघाट शुक्रवार 13 नवंबर को ब्रज के रूप में प्रतिष्ठित होगा। मां गंगा कालिंदी का रूप धरेंगी और गोस्वामी तुलसीदास की तपस्थली के ठीक सामने का क्षेत्र कालिय-दह बन जाएगा। मदांध कालिय नाग के दमन के बाद उनके फन पर सवार कान्हा की मुरली के मधुर स्वर गूंज उठेंगे। ब्रजवासी भयमुक्त होंगे और असत्य पर सत्य की विजय की उद्घोषणा एक बार फिर दसों दिशाओं में फैलेगी। यह सब होगा विश्वप्रसिद्ध नागनथैया लीला में। कृष्णलीला के अंतर्गत तुलसी घाट पर आयोजित होने वाली इस 500 साल से भी ज्यादा पुरानी परंपरा के एक बार फिर लाखों लोग साक्षी बनेंगे। श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी श्रद्धालु जुट रहे हैं। गुरुवार को तुलसी घाट पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.