वाराणसी, जुलाई 25 -- Varanasi News: वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के लालपुर इलाके में एक महिला ने अपने पति को उसकी कथित प्रेमिका के साथ ब्यूटी पार्लर में पकड़ लिया। इसके बाद पार्लर में जमकर हंगामा हुआ। पीड़िता का आरोप है कि पति और उसकी प्रेमिका ने उसके साथ मारपीट की। वहीं, ससुराल पक्ष के लोगों पर भी पति का साथ देने और रास्ते में रोककर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। चिरईगांव के एक गांव निवासी पीड़िता के अनुसार, सोमवार शाम करीब आठ बजे वह अपनी बहन की बेटी के साथ लालपुर स्थित एक ब्यूटी पार्लर पहुंची थी। वहां उसने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ देखा। इस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हंगामे और मारपीट में बदल गई। महिला का आरोप है कि ब्यूटी पार्लर ...