वाराणसी, नवम्बर 15 -- Varanasi News: रामनगर, हिटी। रामनगर से लेकर डोमरी तक बने लगभग एक दर्जन घाटों पर रविवार दोपहर तीन बजे से ही छठ व्रती पहुंचने लगे थे। शाम पांच बजे तक सभी घाट व्रती महिलाओं और उनके परिजनों से पट गए थे। शक्ति घाट, सिपहिया घाट, चौहान घाट, पिपरा घाट, उड़िया घाट, कोदोपुर, रामपुर, दुर्गा मंदिर पोखरा आदि जगहों पर मेला जैसा दृश्य था। बलुआघाट पर पैर रखने की जगह नहीं बची थी। व्रतियों में कोई बैंडबाजा के साथ पहुंचा तो कोई शहनाई और नगाड़े के साथ। जिन लोगों ने मन्नत मान रखी थी, वे दंडवत करते हुए पहुंचे। घाट पर पहुंचने के बाद महिलाओं ने गंगा में खड़े होकर सूर्य उपासना शुरू की। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: सूर्य देव को जल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की सायं 5.12 बजे अर्घ्य देने के बाद सभी अपने घरों की ओर लौट चले। वहीं, भीड़ से बचने के...