वाराणसी, अक्टूबर 16 -- Varanasi News: शिवपुर (वाराणसी), संवाद। भारतीय स्टेट बैंक की क्राइस्टनगर (चांदमारी) स्थित शाखा में शुक्रवार दोपहर अचानक चली गोली से संविदाकर्मी अनुराधा त्रिपाठी जख्मी हो गईं। घटना से बैंक में अफरातफरी मच गई। घायल कर्मचारी को पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जौनपुर के हिम्मतपुर (सुजानगंज) निवासी संजीव शुक्ला एनएचएआई के अधीन काम करने वाली एक कंपनी में जनरल मैनेजर हैं। वह शिवपुर के लोढ़ान में किराये पर रहते हैं। उनके नाम से लाइसेंसी रिवाल्वर है। वह किसी काम से क्राइस्टनगर स्थित एसबीआई शाखा पहुंचे थे। उनके पास लोडेड रिवाल्वर भी थी। बैंक के गेट पर रिवाल्वर गार्ड को सौंप कर अंदर अपना काम निपटाने चले गए। इधर गार्ड ने रिवाल्वर अपने पास मेज की दराज में रखी। दोपहर करीब पौने तीन बजे बैंक की संविदाकर्मी अनुर...