Varanasi News: बेनीपुर गौशाला की व्यवस्थाएं देखीं
वाराणसी, अक्टूबर 15 -- Varanasi News: वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सत्यम मिश्र ने गुरुवार को न्यास के स्वामित्वाधीन एवं संचालित बेनीपुर (सारनाथ) स्थित संकट हरण हनुमान मंदिर और गौशाला की व्यवस्था परखी। उन्होंने निर्देश दिया कि गौवंशों के संरक्षण एवं देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा उनके लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। सीईओ ने मंदिर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करने तथा मंदिर की दैनिक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर शम्भू शरण भी रहे। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: एसडीएम ने किया गोशाला का निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.