वाराणसी, सितम्बर 10 -- Varanasi News: वाराणसी, हिटी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को जेल या जहन्नुम ही ही मिलेगा। तीसरी कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार हर वह कदम उठाएगी, जो माताओं, बहनों और बेटियों की सुरक्षा के लिए जरूरी होगा। बुधवार को पिंडरा में कामकाजी महिलाओं के सम्मान समारोह में योगी ने कहा कि मातृत्व शक्ति का यह आयोजन काफी सराहनीय है। बाबतपुर-पिंडरा स्थित आशा एजुकेशन ग्रुप परिसर में 'कामकाजी महिला सम्मान समारोह' में मुख्यमंत्री के मंच पर पहुंचते ही बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं ने तालियों और गुलाब की पंखुड़ियों से उनका स्वागत किया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, रसोइयों, सफाई मित्रों और आशा वर्करों को सम्मानित क...