वाराणसी, अक्टूबर 15 -- Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने गुरुवार को बूथ समितियों की सक्रियता, नियमित बैठकें, मतदाता संपर्क और स्थानीय समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग की अपेक्षाओं, समस्याओं और सुझावों को समझे बिना मजबूत जनाधार तैयार नहीं किया जा सकता। बूथ की मजबूती ही संगठन की असली ताकत है। वह नरिया स्थित रामनाथ चौधरी शोध संस्थान में काशी एवं गोरक्ष क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों और विस्तारकों के दो दिवसीय विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति, सामाजिक एवं राजनीतिक परिदृश्य, बदलते सामाजिक समीकरणों, जनमत की प्रवृत्तियों और जमीनी चुनौतियों पर व्यापक मंथन किया गया। पीपीटी के...