Varanasi News: बूथ की मजबूती से मिलेगी चुनाव में जीत: श्यामलाल
वाराणसी, जुलाई 29 -- Varanasi News: वाराणसी। बूथ की मजबूती से ही 2027 का विधानसभा चुनाव जीता जाएगा। हर मतदाता तक पार्टी की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए संगठन को पूरी सक्रियता से कार्य करना होगा। प्रदेश में राजनीतिक माहौल तेजी से बदल रहा है। जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। ये बातें सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहीं। वह बुधवार को रिंग रोड स्थित एक मैरिज लॉन में जिला समाजवादी पार्टी की ओर से अजगरा विस क्षेत्र के पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत समर्पित कार्यकर्ता हैं। जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखते हुए पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ जनता के बीच सक्रिय रह कर ही चुनावी जीत हासिल की जा सकती है।
कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां उन्होंने अजगरा विस क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं को ब्ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.