Varanasi News: बीयर न देने पर शनि सिंह का शूटर बता धमकाया
वाराणसी, अगस्त 1 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। वरुणा पुल स्थित ट्रीट बार के मैनेजर ने मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और गुंडा टैक्स मांगने के आरोप में कैंट थाने में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि मनबढ़ों ने बीयर न देने पर कुख्यात शनि सिंह का शूटर बताकर मारपीट कर धमकी दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद है। पांडेयपुर नई बस्ती निवासी राजकुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि 28 जुलाई की रात करीब 11:40 बजे बार बंद होने के बाद वह गार्ड को आवश्यक निर्देश देकर शटर बंद कर रहे थे। इसी दौरान योगेश राय, विशाल सोनकर और उनके साथ तीन अन्य लोग वहां पहुंचे और बीयर देने की मांग करने लगे। बार बंद होने की जानकारी देने पर वे आगबबूला हो गए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पीआरवी मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.