Varanasi News: बीमा कर्मियों ने हड़पे 17 लाख, दो पर मुकदमा
वाराणसी, जुलाई 8 -- Varanasi News: वाराणसी। बीमा कर्मियों पर 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में कैंट पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि रुपये मांगने पर आरोपियों ने जान से मरवाने की धमकी दी। सीपी से शिकायत के बाद कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बीमा कर्मियों का मामला नई बस्ती फुलवरिया के मानिक नगर कॉलोनी निवासी सुनील कुमार कौशल ने तहरीर में आरोप लगाया है कि पंचक्रोशी रोड स्थित अशोक विहार कॉलोनी निवासी संदीप कुमार गौतम और सदर बाजार निवासी कमल कुमारी केके एसोसिएट्स नामक बीमा कंपनी से जुड़े थे। विश्वास में लेकर निवेश के नाम पर उनसे 17 लाख रुपये लिये। इसके बाद न लाभ मिला, न ही रुपये लौटाए। बीते साल पुलिस आयुक्त से शिकायत की गई थी। शिकायत के क्रम में आरोपियों ने पैसे देने की बात स्वीकारी। संदीप ने पांच चेक दिए, जो बाउंस हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.