Varanasi News: बीएसएनएल इम्प्लाइज यूनियन का धरना शुरू
वाराणसी, जुलाई 22 -- Varanasi News: वाराणसी। तीसरा पे-रिवीजन लागू करने की मांग के समर्थन में बीएसएनएल इम्प्लाइज यूनियन और एआईबीडीपीए के सदस्य बुधवार को धरने पर बैठ गए। धरना तीन दिनों तक शिवपुरवा स्थित महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में चलेगा। बीएसएनएल इम्प्लाइज यूनियन के जिला सचिव अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि बीएसएनएल प्रबंधन एवं यूनियन के बीच हुए तृतीय पे-रिवीजन समझौता 2017 से लंबित है। यह कर्मचारियों के साथ अन्याय है। धरना में प्रेम कुमार, एके रावत, किशोर कुमार, अवधेश सिंह, मनोज मिश्रा, रामबचन पाल, फूलचन्द, मूलचन्द्र आदि शामिल हुए। यह भी पढ़ें- बीएसएनएल कर्मचारियों का तीन दिवसीय धरना शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.