वाराणसी, अक्टूबर 16 -- बीएचयू में पहला अकादमिक उत्कृष्टता समारोह Varanasi News: वाराणसी। बीएचयू में शुक्रवार को पहला अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सम सेमेस्टर में 8.5 या इससे अधिक सीजीपीए अर्जित करने वाले कुल 332 मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। स्वतंत्रता भवन सभागार में छात्रों को संबोधित करते हुए कुलपति ने कहा कि शैक्षणिक उत्कृष्टता ही वह मुख्य कारण है, जिसके लिए कोई विश्वविद्यालय अस्तित्व में होता है। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि इन पुरस्कारों की शुरुआत इसलिए की गई है ताकि शैक्षणिक उपलब्धियों को विश्वविद्यालय के कैलेंडर के केंद्र में रखा जा सके। कहा, विश्वविद्यालय के कैलेंडर में एक ऐसा दिन शामिल करने की जरूरत थी, जो मेधा का उत्सव मनाए। हम इन विद्यार्थियों को तब सम्मानित कर रहे हैं जब वे पर...