Varanasi News: बीएचयू में पहली को लगेगा मेगा कैंप
वाराणसी, अक्टूबर 29 -- Varanasi News: वाराणसी। पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से पहली नवंबर को बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित होने वाले इस शिविर में अधिक से अधिक पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। बुधवार को कचहरी परिसर स्थित मनोरंजन कक्ष में प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता अपर जिला जज एवं मेगा कैंप के नोडल अधिकारी आलोक कुमार ने की। बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मेगा कैंप के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: पात्र लाभार्थियों को किया जाएगा लाभान्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.