वाराणसी, नवम्बर 6 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर गुरुवार को दसवें दिन छात्रों ने धरना समाप्ति की घोषणा की। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से लंबी बातचीत की। उनकी समस्याएं सुनीं और मांगों पर विचार का आश्वासन दिया। छात्रों ने इसके बाद धरना समाप्ति की घोषणा की। छात्रों ने कुलपति के सामने विश्वविद्यालय में पिछले लगभग तीन दशकों से छात्रसंघ चुनाव न होने के कारण उत्पन्न हुई लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व की कमी, विद्यार्थियों की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण का अभाव और छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर अपेक्षित प्राथमिकता न मिलने जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाया। छात्रों की सभी बातें सुनने के बाद कुलपति ने कहा कि सभी विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान विश्वविद...