वाराणसी, सितम्बर 22 -- Varanasi News: वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के विधि संकाय में सहायक प्रोफेसर डॉ. गुरविंदर सिंह साइबर ठगी के शिकार हो गए। साइबर अपराधियों ने उनके क्रेडिट कार्ड से करीब 29 हजार रुपये की ठगी कर ली। रविवार को क्रेडिट कार्ड से रकम कटने का मैसेज मिलने के बाद उन्हें घटना की जानकारी हुई। डॉ. गुरविंदर सिंह के अनुसार उनके क्रेडिट कार्ड से बिना उनकी जानकारी और अनुमति के 29 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया। मोबाइल पर लेनदेन का संदेश आने के बाद उन्होंने इसकी जानकारी बैंक को देने के साथ ही पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर लंका पुलिस ने अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और क्रेडिट कार्ड से हुए लेनदेन की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस साइबर अपराधियों तक पहुंचन...