वाराणसी, अगस्त 21 -- Varanasi News: वाराणसी। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवम अमित कुमार यादव की कोर्ट ने 12 साल पहले छात्रसंघ बहाली के प्रदर्शन में मारपीट मामले में आरोपी तत्कालीन बीएचयू के सुरक्षाधिकारी ओम प्रकाश तिवारी की जमानत अर्जी मंजूर कर ली। कोर्ट ने सभी बंधपत्र की प्रक्रिया पूरी करने बाद रिहा करने का आदेश दिया। बचाव पक्ष के तरफ से अधिवक्ता अंशुमान त्रिपाठी ने पैरवी की। विश्वविद्यालय में वर्ष 2014 में छात्रों का प्रतिनिधिमण्डल छात्रसंघ की बहाली के संदर्भ में लगभग कुलपति से मिलने गया था। कुलपति से वार्ता के दौरान हंगामा होने लगा। कई छात्रों को कैंपस में प्रवेश पर रोक दिया गया। वादी सुमित कुमार ने लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया। यह भी पढ़ें- छात्र आंदोलन में पैलेट गन-लाठीचार्ज की जांच को सुप्रीम कोर्ट ने बनाई कमेटी, कौन-कौन शामिल? ...