Varanasi News: बीएचयू के डॉक्टर पर कैंसर मरीज से दो लाख लेने का आरोप
वाराणसी, अगस्त 16 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आईएमएस बीएचयू में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के एक डॉक्टर पर मरीज से दो लाख रुपये लेने का आरोप लगा है। आरोप है कि डॉक्टर ने बीएचयू में परामर्श दिया और लंका स्थित निजी अस्पताल में सर्जरी की। मरीज के परिजनों ने संबंधित डॉक्टर के खिलाफ लंका थाने में शिकायत की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चंदौली में मडिया के जगदीश यादव को गॉल ब्लैडर कैंसर है। उनके भाई सुनील यादव ने बताया कि कैंसर की जानकारी होने के बाद हम बीते पांच जून को बीएचयू के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग में गए थे। वहां डॉक्टर ने जांच के लिए ककरमत्ता के निजी अस्पताल भेजा। फिर 16 जून को लंका के निजी अस्पताल में ऑपरेशन किया। वहां दो लाख रुपये लिए गए। हमने तीन लोगों से कर्ज लेकर रुपये दिए। एक दिन बाद जगदीश को डिस्चार्ज कर दिया। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.