वाराणसी, अक्टूबर 26 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के विद्यार्थियों को कॉरपोरेट जगत की चुनौतियों, कार्य संस्कृति और रोजगार की संभावनाओं से परिचित कराने के उद्देश्य से सोमवार को 'कैम्पस टू कॉरपोरेट' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को प्लेसमेंट की तैयारी, उद्योग की अपेक्षाओं और आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग के संबंध में विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य संयोजक टीसीएस वाराणसी के सेंटर हेड रवि कोहली ने विद्यार्थियों को कम्पनी की प्लेसमेंट प्रक्रियाओं में अधिकाधिक संख्या में आवेदन करने के लिए प्रेरित किया। टीसीएस के रीजनल हेड संदीप जोशी और सत्येन्द्र यादव ने विभिन्न विषयों के विद्यार्थियों के लिए क...