Varanasi News: बीएचयू अस्पताल में मोबाइल चुराते महिला धराई
वाराणसी, सितम्बर 27 -- Varanasi News: वाराणसी। सर सुंदरलाल अस्पताल में शनिवार भोर में मोबाइल फोन चुराती महिला को सुरक्षा गार्डों ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास चार सेट बरामद हुए। महिला चोर को लंका पुलिस के हवाले कर दिया गया। अस्पताल में मोबाइल फोन की चोरी की शिकायत मरीजों के तीमारदारों ने की थी। छानबीन में जुटे सुरक्षा गार्डों को सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध महिला दिखी। प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने उसकी रेकी की। शनिवार भोर में चार बजे बजे वह वार्ड में आई। वह किसी तीमारदार का मोबाइल फोन चुराकर जाने ही वाली थी कि सुरक्षा गार्डों ने उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास चोरी के चार सेट बरामद हुए। बता दें कि उसे पहले भी मोबाइल फोन चोरी में पकड़ा जा चुका है। लंका पुलिस ने उससे पूछताछ की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.