वाराणसी, अगस्त 21 -- Varanasi News: वाराणसी। सेंट जॉन्स स्कूल बरेका में शुक्रवार को बिशप डे पर खेल उत्सव का आयोजन किया गया। धर्म प्रांत के अध्यक्ष बिशप यूजिन जोसेफ के 12वें धर्माध्यक्ष अभिषेक की वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। वाराणसी परिक्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां कीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर गुरु संतराज ने बिशप को पुष्प और अंगवस्त्रम भेंट कर शुभकामनाएं दी। एमजेएम फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच सेंट जॉन्स स्कूल बरेका और लेढ़ूपुर के बीच खेला गया। बरेका की टीम ने 3-1 जीत दर्ज की। बिशप ने उन्हें पुरस्कृत किया। विजेता टीम को 25 हजार और उपजेता को 15 हजार रुपये की राशि मिली। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब सेंट जॉन्स बरेका के हैप्पी कुमार रहे। सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर लेढ़ूपुर के सिद्धांत यादव और टॉप स्...