वाराणसी, सितम्बर 8 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पांडेयपुर काली मंदिर के निकट फ्लाईओवर के पास बिना अनुमति सड़क खोदने पर लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार के खिलाफ लालपुर-पांडेयपुर थाने ने केस दर्ज किया गया है। बिना अनुमति सड़क खोदने से बने गड्ढे के कारण सोमवार को जाम लग गया था। वाहनों की लंबी कतार लगी थी। पहड़िया चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार सरोज की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। तहरीर में उन्होंने बताया है कि काली माता मंदिर वाले तिराहे पर पहुंचे तो देखा गया कि पांडेयपुर चौराहे से सारनाथ जाने वाले मार्ग पर जाम लगा है। जाम के कारण की जानकारी की गई। यह भी पढ़ें- Varanasi News: चौकाघाट में गड्ढा, बेनिया में बैरिकेडिंग, चौतरफा लगा जाम पता चला कि पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार अखंड कुमार यादव ने बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति लिये ही फ्लाई ओ...