Varanasi News: बिजली संविदाकर्मियों को दिलाई शपथ
वाराणसी, जुलाई 2 -- Varanasi News: मिर्जामुराद (वाराणसी)। लालपुर उपकेंद्र पर बुधवार को विद्युत सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संविदाकर्मियों को विद्युत कार्य शुरू करने से पहले अनिवार्य रूप से शटडाउन लेने, सुरक्षा उपकरणों के नियमित उपयोग तथा अन्य मानकों के पालन की शपथ दिलाई गई। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा नियमों का पालन कर ही विद्युत दुर्घटनाओं को शून्य किया जा सकता है। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी राजेश कुमार, अवर अभियंता अखिलेश यादव, विनम्र पटेल, सुबोध कुमार सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.