Varanasi News: बिजली चोरी में चक्की मालिक पर मुकदमा दर्ज
वाराणसी, नवम्बर 1 -- Varanasi News: वाराणसी, वसं। पूर्वांचल डिस्कॉम के एएसपी समर बहादुर के निर्देश पर शनिवार को मिर्जापुर के अहरौरा क्षेत्र के एक औद्योगिक परिसर में छापेमारी की गई। बिजली चोरी के आरोप में चक्की मालिक पर केस दर्ज कराया गया। उपभोक्ता ने अपने घरेलू परिसर के विद्युत संयोजन के न्यूट्रल को एमसीबी के माध्यम से औद्योगिक संयोजन की आउटगोइंग केबल के न्यूट्रल वायर में जोड़ रखा था। चेकिंग के दौरान एमसीबी ऑन रखने पर औद्योगिक मीटर चलता मिला और एमसीबी बंद करने पर मीटर पूर्णत: बंद हो गया। जबकि, चक्की का संचालन जारी था। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: मीटर में डिवाईस लगा कर बिजली चोरी में एक खिलाफ रपट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.