Varanasi News: बिजली चोरी पकड़ी, पूरे मामले को दबा दिया
वाराणसी, सितम्बर 13 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली विभाग एक तरफ बिजली चोरी रोकने का दावा कर रहा है तो दूसरी तरफ मछोदरी खंड के अभियंता चोरी को ही दबा गए। सूत्रों के मुताबिक अभियंताओं ने दो संविदा कर्मचारियों के साथ 15 घरों में जांच की। इस दौरान कई घरों में सीधे कटिया डालकर और मीटर बाइपास कर बिजली चोरी पकड़ी गई लेकिन किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। सूत्रों ने बताया कि उपभोक्ताओं से सेटलमेंट कर लिया गया। उल्लेखनीय यह कि इस छापेमारी में मैदागिन उपकेंद्र के एसडीओ भानुप्रताप कुशवाहा को शामिल नहीं किया गया। एसडीओ ने बताया कि उन्हें अभियान की सूचना नहीं दी गई थी। पूछने पर अवर अभियंताओं ने कहा कि कोई छोपमारी नहीं की गई। उधर, मामला उजागर नहीं होने पर मैदागिन उपकेंद्र के एक ग्रुप पर शेयर हुई छापेमारी की फोटो डिलिट कर दी गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.