Varanasi News: बिजली कैंप से अधिकारी गायब, उपभोक्ता लौटे
वाराणसी, अगस्त 18 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वांचल डिस्कॉम के अभियंता पावर कारपोरेशन के एमडी का आदेश को ठेंगा दिखा रहे है। इस कारण उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए लगने वाले विशेष कैंप फ्लॉप साबित हो रहे हैं। सोमवार को भेलुपर के बिजली कार्यालय में लगा कैंप उदाहरण है। यहां नगरीय विद्युत वितरण खंड-चतुर्थ (चेतमणि) और नगरीय विद्युत वितरण खंड-प्रथम (भेलूपुर) की ओर कैंप लगा था। कैंप में बैनर लगा था। टेंट-कुर्सियां भी थीं लेकिन एक भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं था। सुबह से दर्जनों उपभोक्ता बिल और मीटरों में गड़बड़ी, लो वोल्टेज और कटौती आदि शिकायतें लेकर पहुंचे थे। उन्हें उम्मीद थी कि मौके पर उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी जब कोई अधिकारी नहीं आया तो उपभोक्ताओं को लौटना पड़ा।शहर यह भी पढ़ें- Pu...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.