वाराणसी, नवम्बर 19 -- गजोखर में ऑटो चालक की मौत Varanasi News: पिंडरा (वाराणसी), संवाद। फूलपुर थाना क्षेत्र के गजोखर गांव के पास बुधवार देर रात सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। वाराणसी कैंट स्टेशन से एक परिचित को छोड़कर घर लौटते समय ऑटो अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया। हादसे में चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गजोखर गांव के 57 वर्षीय श्रीराम सिंह उर्फ शेखर ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार को वह एक परिचित को वाराणसी स्टेशन छोड़ने गए थे। वहां से देर रात घर लौटते समय करीब 12 बजे गांव के पास पावर हाउस के आगे अंधे मोड़ पर पहुंचे। बताया जाता है कि अंधेरा होने के कारण उनका ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि श्रीराम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग घटन...