वाराणसी, अक्टूबर 13 -- Varanasi News:

बालि वध और सीता की खोज रामनगर, संवाददाता। वचन दृढ़ता श्रीराम की पहचान है। वह कैसे न सुग्रीव को दिया वचन निभाते। बालि का वध कर सुग्रीव को किष्किंधा का राजा बना दिया। जब सुग्रीव की बारी आई तो वह राजमद में श्रीराम से किया वादा भूल गया। फिर उसे श्रीराम के बल की याद दिलानी पड़ी। रामनगर की रामलीला के 18वें दिन सोमवार को राम सुग्रीव को बालि से युद्ध के लिए भेजते हैं। बालि की पत्नी तारा उसे समझाती है लेकिन वह नहीं माना। बालि सुग्रीव की खूब पिटाई करता है। राम दोनों भाइयों का समान रूप देखकर भ्रम में पड़ जाते हैं। तब उन्होंने सुग्रीव को एक माला पहनाकर पुनः युद्ध के लिए भेजा। जब सुग्रीव बालि से युद्ध में हारने लगा तो राम पेड़ की आड़ से एक बाण मार कर बालि का वध कर देते हैं। वह अपने पुत्र अंगद को श्रीराम को सौंपकर प...