वाराणसी, अक्टूबर 24 -- Varanasi News: वाराणसी। नमो घाट पर शनिवार को एयर शो देखने पहुंचे बालक को तबीयत बिगड़ने पर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर भोजूबीर स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं तेज धूप के कारण अलग-अलग घाटों पर 142 लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या आई। इन्हें भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें न केवल त्वरित इलाज मुहैया कराया बल्कि निकटतम अस्पताल भेजा। शहर का नौ वर्षीय रोहन अपने पिता विजय कुमार के साथ नमो घाट पर एयर शो देखने पहुंचा था। वह पहले से एक्यूट गैसट्राइटिस (पेट की अंदरूनी परत म्यूकोसा में होने वाली अचानक सूजन या जलन) से पीड़ित था। घाट पर तेज धूप में देर तक बैठे रहने के कारण उसकी हालत बिगड़ गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला प्रशासन की मदद से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। हालांकि शाम को उसे डिस्चार्ज कर दिय...